alexa

नि‍यम

1. प्रविष्टियां (एन्ट्रीज़)

  • एन्ट्रीज़ अनूठी, रोचक, मनोरंजक होनी चाहिए किंतु ये अश्लील, नस्लीय, पोर्नोग्राफिक या अन्यथा अनुचित नहीं होनी चाहिए।
  • केवल पंजीकृत प्रयोक्ता अपनी एन्ट्रीज़ पोस्ट कर सकते हैं।
  • प्रत्येक पंजीकृत प्रयोक्ता 24 घंटे की अवधि में “क्लिकसीज़ एरीना” में 1 एन्ट्री पोस्ट कर सकता है।
  • एन्ट्रीज़ में हिंसा, अश्लीलता, नस्लवादी या जातीय असहिष्णुता नहीं होनी चाहिए और ये इन्हें बढ़ावा देने वाली या इनका प्रदर्शन करनी वाली नहीं होनी चाहिए। पोर्नोग्राफी या अत्यधिक कामुक दृश्यों को दर्शाने वाली एन्ट्रीज़ भी अनुचित हैं।
  • एन्ट्रीज़ में किसी प्रकार का विज्ञापन का स्वरूप नहीं होना चाहिए।
  • पोस्ट की गई एन्ट्रीज़ में तृतीय पक्ष का स्वत्वाधिकार लागू नहीं होना चाहिए। ऐसी एन्ट्रीज़ पोस्ट करने वाले प्रयोक्ता को स्वत्वाधिकार के उल्लंघन की जिम्मेवारी वहन करनी होगी।
  • www.clicksies.com पर अपनी एन्ट्रीज़ पोस्ट करने वाले प्रयोक्ता अन्य प्रयोक्ताओं के संबंधित और नियमानुकूल टिप्पणियों के साथ उनकी पोस्ट को वितरित करने और साझा करने के लिए अपनी सहमति देते हैं।
  • क्लिकसीज़ नियमों (इसके बाद इन्हें केवल नियम कहा गया है) के बार-बार उल्लंघनों से क्लिकसीज़ खाता को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है अथवा पूर्णतः रद्द किया जा सकता है।

2. एन्ट्रीज़ हेतु मतदान

  • अपंजीकृत प्रयोक्ताओं समेत प्रत्येक प्रयोक्ता मतदान के माध्यम से किसी भी एन्ट्री पर अपनी पसंद या नापसंद को व्यक्त कर सकता है।
  • आप प्रत्येक एन्ट्री के लिए केवल एकबार मतदान कर सकते हैं।
  • आप लाइक/डिस्लाइक लिंक पर क्लिक करके मतदान कर सकते हैं।

3. टिप्पणियां

  • केवल पंजीकृत प्रयोक्ता एन्ट्रीज़ पर अपनी टिप्पणियां पोस्ट कर सकते हैं।
  • टिप्पणियां अश्लील, आक्रामक, नस्लीय या अपमानजनक नहीं होनी चाहिए।
  • हमारा उद्देश्य सभी प्रयोक्ताओं का बचाव करना है, और इसलिए टिप्पणियों के रूप में विज्ञापन और विज्ञापन लिंकों को पोस्ट करना सख्त मना है।
  • इन नियमों के उल्लंघन से क्लिकसीज़ एकाउंट को रद्द कर दिया जाएगा।

4. विधिक सुरक्षा

यह जान लें कि वर्तमान वेब सेवाएं स्वत्वाधिकार और अन्य औद्योगिक तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों द्वारा सुरक्षित हैं। इस पृष्ठ की सामग्रियों को क्लिकसीज़ की पूर्व लिखित सहमति के बिना परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

क्लिकसीज़ प्रदान की गई इंटरनेट सेवाओं की पुरानी, अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण सामग्रियों के लिए जिम्मेवार नहीं है। इसके अतिरिक्त, क्लिकसीज़ इस वेबसाइट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत आंकड़ों, अवसरों या लाभ की हानि से उत्पन्न हुई किसी क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं है।

शामिल प्रतीक, लोगो और नाम केवल सूचना प्रयोजनों के लिए उपयोग किए गए।